New Radha Rani

we believe that we can change the world together

New Radha Rani Cooperative (U) Thrift & Credit Society Limited is a newly registered cooperative society established with the aim of promoting financial discipline, savings culture, and economic empowerment among its members.

We function on cooperative principles where members are both contributors and beneficiaries. Our society focuses on providing safe savings options, attractive fixed deposit returns, and responsible credit facilities to support the financial needs of our members.

With transparency, trust, and member-centric policies at our core, we are committed to building a strong and sustainable financial community.

हम विश्वास करते हैं कि हम मिलकर दुनिया को बदल सकते हैं।

न्यू राधा रानी कोऑपरेटिव (यू) थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड एक नव-पंजीकृत सहकारी संस्था है, जिसकी स्थापना सदस्यों में बचत की आदत विकसित करने, वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई है।

हम सहकारी सिद्धांतों पर कार्य करते हैं, जहाँ प्रत्येक सदस्य संस्था का सहभागी और लाभार्थी होता है। हमारी समिति सुरक्षित बचत योजनाएँ, आकर्षक सावधि जमा (FD) ब्याज दरें तथा उत्तरदायी ऋण सुविधाएँ प्रदान करने पर केंद्रित है।

 

पारदर्शिता, विश्वास और सदस्य-केन्द्रित नीतियों के साथ हम एक सशक्त और स्थायी वित्तीय समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Objectives of the Society

  • To encourage regular savings and financial planning among members

  • To provide attractive and competitive Fixed Deposit (FD) interest rates

  • To offer timely and affordable loan facilities to members

  • To promote financial stability and self-reliance

  • To operate on cooperative values with fairness, transparency, and accountability

  • To support the long-term economic growth of members and their families

समिति के उद्देश्य

    • सदस्यों में नियमित बचत एवं वित्तीय योजना को प्रोत्साहित करना

    • सदस्यों को आकर्षक एवं प्रतिस्पर्धी सावधि जमा (FD) ब्याज दरें प्रदान करना

    • आवश्यकता अनुसार सरल एवं किफायती ऋण सुविधाएँ उपलब्ध कराना

    • सदस्यों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना

    • सहकारी मूल्यों के अंतर्गत पारदर्शी एवं न्यायसंगत संचालन करना

    • सदस्यों एवं उनके परिवारों की दीर्घकालिक आर्थिक उन्नति में योगदान देना

Mission

Our mission is to make every member financially strong and independent by providing secure saving opportunities and unbeatable Fixed Deposit returns, along with reliable and member-friendly credit services.

We strive to create a trusted financial platform where members can grow their savings, meet financial needs, and achieve long-term stability with confidence.

Vision

Our vision is to become a leading and trusted cooperative thrift & credit society, recognized for high returns, ethical operations, and strong member relationships.

 

We aim to empower our members financially, promote a culture of savings, and contribute positively to the economic well-being of society through sustainable cooperative growth.

मिशन (Mission)

हमारा मिशन प्रत्येक सदस्य को वित्तीय रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए हम सुरक्षित बचत योजनाएँ, अप्रतिस्पर्धी / बेहतरीन सावधि जमा (FD) रिटर्न, तथा भरोसेमंद एवं सदस्य-हितैषी ऋण सेवाएँ प्रदान करते हैं।

हम एक ऐसा विश्वसनीय वित्तीय मंच विकसित करना चाहते हैं जहाँ सदस्य निश्चिंत होकर अपनी बचत बढ़ा सकें और अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

विजन (Vision)

हमारा विजन एक विश्वसनीय एवं अग्रणी सहकारी थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी के रूप में स्थापित होना है, जो उच्च रिटर्न, नैतिक कार्यप्रणाली और मजबूत सदस्य संबंधों के लिए जानी जाए।

हम बचत की संस्कृति को बढ़ावा देकर, सदस्यों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाते हुए, सहकारी सिद्धांतों के माध्यम से समाज की आर्थिक प्रगति में योगदान देना चाहते हैं।